📅 Saturday, 05 September 2026 | 12:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

Diwali 2024 Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर को मना रहे हैं दीपावली, तो ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए

📅 31 October 2024, 09:39 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Diwali 2024 Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर को मना रहे हैं दीपावली, तो ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए
Diwali 2024 Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर को मना रहे हैं दीपावली, तो ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए

Diwali 2024 Shubh Muhurat: पंचांग मतभेद के चलते इस बार दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मनाया जाएगा।

अगर आप भी 31 अक्टूबर गुरुवार को दिवाली मनाने जा रहे हैं तो चलिए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि 31 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (Diwali ki Puja ka Sabse Shubh Muhrat) क्या है।

ये है दीपावली पर पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

इस बार दीपावली का त्योहार यदि आप 31 अक्टूबर को मना रहे हैं तो आपको बता दें इस दिन पूजन के लिए आपको दो मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त शाम को स्थिर लग्न में आएगा। तो वहीं दूसरा मुहूर्त चौघड़िया के हिसाब से शाम को आएगा।

शाम को चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शास्त्र संवत बात करें, तो 31 अक्टूबर को चतुर्दशी 2:59 है। जो प्रदोष अमावस्या पर पूरी रात्रि रहेगी।

दूसरे दिन प्रदोष काल (Pradosh Kaal ) में अमावस्या नहीं है इसलिए दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को अमावस तिथि नहीं है। यही कारण है कि शास्त्र संवत दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। यानी दोपहर में 3 बजे से अमावस तिथि शुरू हो जाएगा। इसके बाद चौघड़िया के अनुसार शाम को 4:30 बजे से 9 बजे तक तीन मुहूर्त आएंगे।

घर पर पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

स्थिर लग्न: शाम 6:30 बजे से रात 8:15 बजे तक।

चौघडिया के अनुसार दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम चौघड़िया: शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक

अमृत चौघड़िया: शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक

चर चौघड़िया: शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें