📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

व्यक्ति के नाक और होंठ देखकर जान सकते हैं उसके व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें

📅 23 December 2021, 03:22 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
व्यक्ति के नाक और होंठ देखकर जान सकते हैं उसके व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें
व्यक्ति के नाक और होंठ देखकर जान सकते हैं उसके व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की नाक और होंठ की बनावट को देखकर उसके व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में जाना जा सकता है। शरीर में हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है, किन्तु जब चेहरे में व्यक्ति के नाक और होंठ खूबसूरत होते हैं तो उस व्यक्ति की सुन्दरता में चार-चांद लग जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्‍यक्ति के नाक और होंठों को देखकर उसके स्‍वभाव से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें और उसके व्यक्तित्व बताया जा सकता है। आइए जानते हैं आपके होंठ और नाक के बारे में ये खास बातें…

 नीचे का होंठ मोटा और नाक नीचे की तरफ झुकी हुई हो तो:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा होता है, वह मनुष्य धन को लेकर काफी चिन्तित रहता और अभिमानी स्वभाव का होता है। साथ ही वह शक्की स्वभाव का भी हो सकता है। ऐसे लोग मुंह पर बोलने वाले होते हैं, ये लोग कुछ छिपाते नहीं हैं। वहीं अगर नाक की ढलान सीधी और नाक का निचला हिस्सा नीचे की तरफ झुका हुआ हो तो इस तरह की नाक वाले लोग काफी उत्सुक किस्म के होते हैं। नई-नई चीजों को सीखने और एक्सप्लोर करने में इन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है।

 काले होंठ और नुकीली नाक: 

जिस मनुष्य के होंठ एकदम काले होते हैं, वह पुरूष स्टडी में तेज, बुद्धिमान, चालाक, अवसरवादी और ऐसे लोग अत्यधिक बातें करने वाले होते हैं। ये अपनी बुद्धि व विवेक के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते हैं। इनको जीवनसाथी भी अच्छा मिलता है, जो इनसे जिंदगी भर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलता है। साथ ही नुकीली नाक वाले लोग काफी समझदार और बहुत ही ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं। इनमें वफादारी का गुण कूट-कूटकर भरा होता है।

लाल होंठ और पक्षियों की चोंच बनावट जैसी हो नाक:

यदि किसी मनुष्य के होंठ हमेशा लाल रहते हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व पकाक्रमी होता है। ये अपनी तार्किक क्षमता के कारण शीघ्र ही चर्चित हो जाते हैं। ये उच्च शिक्षा को ग्रहण करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को सुंदर जीवनसाथी मिलता है। साथ ही ऐसे लोग बिजनेस में बड़ा नाम कमाते हैं। ऐसे लोग मिठाई खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों की नाक पक्षियों की चोंच की बनावट जैसी हो तो ये लोग गहरी सोच वाले और सुलझे होते हैं। ये अपने नजरिए का हमेशा बचाव करते हैं और रिस्क लेने से बहुत ज्यादा डरते हैं।

पतले होंठ:

जिस व्यक्ति के होंठ काफी पतले होंते हैं, उस मनुष्य का स्वभाव व प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाता है। क्योंकि ऐसे लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है। साथ ही  धन की बजत करना इनकी प्रथम प्राथमिकता होती है।करियर के लिए इनको अत्यधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। सुन्दर वस्तुओं और वस्त्रों की  खरीददारी करना भी इनका शौक होता है।

मोटे होंठ और नाक की टिप हो नुकीली:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार  यदि किसी व्यक्ति के होंठ काफी मोटे होते हैं तो, वह मनुष्य क्रूर व कठोरता का प्रतीक होता है। सामाजिक रूप ऐसे पुरूष अलग-थलग पड़े रहते है। ये न्याय के प्रति काफी सवेंदनशील होते है। ऐसे लोग अपने व्यवहार से दुश्मन बनाते हैं। ये अपने दिल में किसी भी राज तो छुपा नहीं पाते। अगर किसी व्यक्ति की नाक की टिप बहुत ही नुकीली हो तो। इस तरह की नाक वाले बहुत अच्छे मैनेजर होते हैं। ये जीवन में बहुत ही व्यवस्थित रहते हैं और हर कार्य करने में सक्षम होते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें