📅 Monday, 14 September 2026 | 12:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 23°C (गरज के साथ बारिश)
ज्योतिषी

धनतेरस पर 7 चीजें खरीदना बेहद लाभकारी, खूब बढ़ेगी सुख-समृद्धि

📅 28 October 2024, 09:11 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धनतेरस पर 7 चीजें खरीदना  बेहद लाभकारी, खूब बढ़ेगी सुख-समृद्धि
धनतेरस पर 7 चीजें खरीदना बेहद लाभकारी, खूब बढ़ेगी सुख-समृद्धि

बेहद लाभकारी-खूब बढ़ेगी सुख-समृद्धि

धनतेरस पर खरीदा गया सामान घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाता है। धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

धनतेरस पर इस बार बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिस वजह से इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ रहने वाला है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सामान घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाता है। वहीं, धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है। 

इसलिए आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना रहेगा शुभ-

सोना- धनतेरस पर सोना खरीदना फलदायक माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

झाडू और कलश- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदना चाहिए। इस दिन झाडू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ में कलश भी खरीदना चाहिए।

चांदी- चांदी या चांदी से बने आभूषण धनतेरस पर खरीदना अति शुभ होता है। 

वाहन- अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी चल रही है तो आप धनतेरस पर वाहन भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ रहेगा। 

जमीन- धनतेरस पर जमीन या जमीन से जुड़े सौदे करना भी सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है।

साबुत धनिया- वहीं, अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो आप धनतेरस पर साबुत धनिया खरीद सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

कुबेर यंत्र- अपने घर का सुख-सौभाग्य बढ़ाना चाहते हैं तो धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीद सकते हैं। 

धनतेरस पर क्या न खरीदें?

धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े, लोहे से बना समान, प्लास्टिक आदि नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन शनि, केतु और राहु से जुड़ी चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए।

ज्यो. शैलेन्द्र सिंगला पलवल, हरियाणा M. 9992776726

नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें