📅 Thursday, 15 October 2026 | 10:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,786.63 ▲ +1,004.74 (+1.38%) • निफ्टी 50: 22,929.10 ▲ +306.40 (+1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,400 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

दोस्तों पर इस राशि के लड़के खूब उड़ाते हैं 'पैसे'

📅 10 April 2026, 01:37 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दोस्तों पर इस राशि के लड़के खूब उड़ाते हैं 'पैसे'
दोस्तों पर इस राशि के लड़के खूब उड़ाते हैं 'पैसे'

Astrology, Zodiac Sign :  धन का अपव्यय करना अच्छा नहीं माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी की राशि में पाप ग्रहों की दृष्टि पड़ने लगती है तो ऐसे लोग धन के मामले में थोड़े से लापरवाह हो जाते हैं. जवानी में ऐसे लोग दोस्तों के नाम पर जमकर खर्चा करते हैं. पार्टी, महंगे गैजेट और अन्य चीजों पर जमकर धन का व्यय करते है. ये राशियां कौन सी हैं, आइए जानते हैं-

कर्क राशि : ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को राशि चक्र के अनुसार चौथी राशि माना गया है. इसके स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है. इसके साथ ही चंद्रमा का स्वभाव चंचल माना गया है. कर्क राशि वालों की कुंडली में जब चंद्रमा अशुभ और पाप ग्रह राहु या केतु से पीड़ित होता है और कुंडली के 12 वे भाव से जब संबंध बनता है तो ऐसा जातक धन का जमकर व्यय करता है.

ऐसे लोगों के मित्र बहुत होते हैं. इन्हें दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. ये दोस्तों को खुश करने के लिए पैसों की परवाह नहीं करते हैं. कई बार इस आदत का लोग गलत फायदा भी उठाते हैं. जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे से शुरु होता है, उनकी राशि कर्क होती है.

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है. शनि जब चंद्रमा या राहु-केतु के संपर्क में आते हैं तो ऐसे व्यक्ति अतिउत्साही होते हैं. कुंडली का 12 भाव जो व्यय का कारक माना गया है, जब कुंडली का ये भाव पीड़ित हो जाता है या फिर यहां पर शुक्र की मौजूदगी होती है तो ऐसे लोग धन के मामले में खुले हाथ के होते हैं.

इन्हें मित्रों के बीच रहना पसंद आता है. इन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करना, घूमना, शॉपिंग करना अच्छा लगता है. कभी ऐसे लोगों राह से भटक भी जाते हैं और गलत चीजों का भी सेवन करने लगते हैं इससे इन्हें बचना चाहिए. इन्हें लग्जरी लाइफ पसंद आती है. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से आरंभ होता है उनकी कुंभ राशि के होती है.

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें