Bad Luck Sign : बुरा समय आने पहले मिलते हैं ये संकेत, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है भारी नुकसान
पूजा की थाली गिरना
अगर आप पूजा करने के लिए जा रहे हैं और अचानक से आपकी पूजा की थाली गिर जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये संकेत आने वाले बुरे वक्त का एक संकेत है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो तुरंत ही देवी-देवता से क्षमा याचना मांग लेनी चाहिए।
तुलसी का सूख जाना
घर में लगी हरी भरी तुलसी अचानक सूखने लगे, तो समझ लें कि बुरा वक्त आने वाला है। क्योंकि तुलसी का अचानक से सूखना अशुभ माना जाता है।
घर में चमगादड़ का दिखना
अगर किसी व्यक्ति के घर में रोजाना एक ही जगह पर चमगादड़ का जमावड़ा लग रहा है, तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। माना जाता है कि व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा हो रहा है। जिसके कारण आर्थिक, मानसिक, शारीरिक या फिर परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सोने से बनी चीजें खोना
बड़े बुजुर्गों से इस बात को हमेशा सुनते चले आ रहे हैं कि सोना का गिरना अशुभ माना जाता है, क्योंकि सोना और इससे बने हुए आभूषण घर में संपन्नता लाते हैं। ऐसे में अगर सोना खो जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।
घी का गिरना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर हाथ से घी गिर जाए, तो यह अशुभ संकेत होता है। ये एक इशारा होता है कि आने वाले समय में कुछ अशुभ होने वाला है।
कुत्ते का रोना
अगर आपके घर या फिर आसपास का कुत्ता अचानक बिना कारण रोने लगे, तो समझ लें कि आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 23 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 22 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 21 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Numerology: इन मूलांक के बच्चे पढ़ाई से ज्यादा करते हैं शरारत! माता-पिता को करना पड़ता है परेशानियों का सामना, जानें
आज का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी