ज्योतिषी

महीने के पहले दिन बन रहा शुभ योग, इन 3 राशियों का सुधरेगा समय, मिलेंगे गजब के फायदे

Pushplata
महीने के पहले दिन बन रहा शुभ योग, इन 3 राशियों का सुधरेगा समय, मिलेंगे गजब के फायदे
महीने के पहले दिन बन रहा शुभ योग, इन 3 राशियों का सुधरेगा समय, मिलेंगे गजब के फायदे

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में अधिक लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। अनुभवी लोगों के साथ जान पहचान हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय शुभ परिणाम लेकर आया है। पैसों से जुड़ी हुई समस्या दूर हो जाएंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। बहुत जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहा है। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। आप अपनी गलतियों से सीखेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत खास नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय दांपत्य जीवन के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापारियों को विशेष रुप से अच्छे फल की प्राप्ति होगी, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। पत्रकारों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपको ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लगातार कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। आपके ऊपर गुप्त शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों के लिए समय उत्तम रहेगा। जरूरी कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संपत्ति संबंधित विवाद का समाधान मिल सकता है। शेयर बाजार से आपको अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका समय शानदार नजर आ रहा है। बड़े भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति आएगी। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। अचानक लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर आपको ध्यान देना होगा। बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News