एप डाउनलोड करें

प्रख्यात कथा वाचक श्री कपिल पालीवाल के मुखारविंद से झीलों की नगरी उदयपुर में उमड़ी भारी भीड़

उदयपुर Published by: paliwalwani Updated Sun, 31 May 2026 02:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर. खमनोर के लाल कर रहे हैं, 24 श्रेणी पालीवाल समाज का नाम रोशन, उदयपुर में श्रीमद् भागवत कथा की धूमधाम रही. प्रख्यात कथा वाचक पूज्य श्री कपिल जी पालीवाल के मुखारविंद से इन दिनों झीलों की नगरी उदयपुर में दिव्य श्रीमद् भागवत कथा की अविरल गंगा बह रही हैं. उनके भक्तिमय और ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

​उमानाथ एस्टेट विकास समिति द्वारा आयोजन इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन उमानाथ एस्टेट विकास समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं. समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय निवासियों के सहयोग से आयोजित इस कथा में हर दिन नए प्रसंगों के साथ भक्ति का माहौल परवान चढ़ रहा है. दिनांक ​29 मई 2026 तक चली कथा के छठा दिन यह सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 23 मई 2026 से शुरू हुई थी, जो आगामी 29 मई 2026 को संपन्न हुई.

कथा के सिलसिले में छठा (6जी) दिन बहुत ही मार्मिक और धार्मिक क्षणों से भरा रहा है, जिसमें मुख्य प्रसंगों के साथ विशेष झांकियों और भजनों का आयोजन बहुत ही सुखदमय के क्षण रहे इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा. ​कथा का स्थान : पशुपति नाथ महादेव, खनिज नगर, शोभागुपुरा, उदयपुर (राजस्थान) में प्रतिदिन सायंकाल 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक मुखारविंद से श्रद्वालुजनों को बांधे रखा.

उमानाथ एस्टेट विकास समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता और पालीवाल समाज के बंधुओं का आभार जताया. कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चौनल 'BHAKTI POINT' पर भी सीधा प्रसारण हुआ. अधिक जानकारी के लिए मो. नंबर 8769511699 पर संपर्क किया जा सकता है. 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next