एप डाउनलोड करें

डॉ. विक्रम मेनारिया कॉ-ऑडिनेटर नियुक्त

उदयपुर Published by: paliwalwani Updated Thu, 09 Feb 2017 03:51 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर। संकल्प युवा शक्ति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विक्रम मेनारिया को इन्टरनेशनल नेचुरौपेथी ऑर्गेनाइजेशन को उदयपुर कॉ-ऑडिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया। डॉ. मेनारिया को यह नियुक्ति ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमृत मूनात द्वारा प्रदान की गई।
डॉ. विक्रम मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि उक्त ऑर्गेनाइजेशन देश भर में नेचुरौपेथी एवं योग के क्षेत्र में सेवारत लोगों के लिए एवं जो लोग प्राकृतिक चिकित्सा के शुभचिंतक है उनके लिए समर्पित है। आई.एन.ओ. को मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के सपने ’’प्राकृतिक चिकित्सा से संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक भारतीय तक पहुंचाना‘‘ को मूर्त रूप देना है।
डॉ. विक्रम मेनारिया ने इन्टरनेशनल नेचुरौपेथी ऑर्गेनाइजेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निसरगचार्य, श्री अनिल मूनात, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्री अनंत बिरादर, जॉइंट सेकेट्री डॉ. श्री विनोद कश्यप का हार्दिक आभार माना।डॉ. विक्रम मेनारिया को पालीवाल वाणी समाचार पत्र एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर, मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला मंड़ल 52 श्रेणी इंदौर की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं।

विज्ञापन
Next