एप डाउनलोड करें

पालीवाल यज्ञोपवित संस्कार संपन्न-सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

उदयपुर Published by: श्रीमती प्रेमलता पालीवाल Updated Thu, 22 Feb 2018 05:40 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था उदयपुर के संगठन मंत्री श्री दिनेश चंद्र पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि समाज अध्यक्ष डॉ भंवरलाल हीरावत, कार्यक्रम संयोजक श्री हेमंत पालीवाल के नेतृत्व में व आचार्य के निर्देशन में करवाये गये यज्ञोपवित संस्कार विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन वर्तमान परिदृश्य में अत्यधिक खर्चीले आयोजन से बच कर सामुहिक आयोजन द्वारा यह कार्य करने को प्रेरित कर रहा है। साथ ही पालीवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवती को एक मंच पर लाकर उपयुक्त योग्य जीवनसाथी चयन करने में पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, उदयपुर युवक-युवती को व परिजनों के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा।

निकली शोभायात्रा-हुआ भव्य स्वागत


संगठन मंत्री श्री दिनेश चंद्र पालीवाल ने आगे बताया कि यज्ञोपवित संस्कार के पश्चात पालीवाल समाज ने एक भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें बाजे गाजे, बटुकों के लिए बग्गी के साथ शिव मंदिर में दर्शन कर पुनः पांडाल में प्रस्थान किया। विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा परिजनों ने जगह-जगह बटुकों को पुष्प वर्षों कर स्वागत किया। स्वागत होते देख समाजजन काफी खुश नजर आए।

शीघ्र प्रकाशित होगी स्मारिका

शीघ्र प्रकाशित होगी स्मारिका जिसमें बायोडाटा होगा। उसके पश्चात विभिन्न जिलों से पधारे हुए विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्म्लेलन आयोजित किया गया, जिसमे विवाह योग्य युवक-युवतियों के व्यक्तिगत विवरण स्मारिका बनाने के लिए प्राप्त किये गए।
कार्यक्रम के संयोजक श्री हेमंत पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया की आगामी वर्ष में समाज का सामूहिक विवाह आयोजित होगा।

आप सबका मिला सहयोग


सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था उदयपुर अध्यक्ष डां भंवरलाल हीरावत, उपाध्यक्ष मनोहरलाल बागोरा, महामंत्री जसवंत पालीवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता पुरोहित, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा पुरोहित, मंत्री श्रीमती मुन्नी बागोरा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, संयुक्त सचिव देवांशु पालीवाल सहित आप सबका खुब साथ मिला।

आपका सबका दिल से आभार...


सर्वश्री समाज अध्यक्ष डाॅ. भंवरलाल हीरावत, प्रधान खुबीलाल पालीवाल, ललित जोशी, कालुलाल पालीवाल (व्यवसायी व समाज सेवी), सत्यनारायण जी मानशंकर जोशी, श्याम सुंदर जोशी, महामंत्री जसवंत पालीवाल, उपसंगठन मंत्री प्रेमशंकर पालीवाल, पूर्व उपाध्यक्ष छगन व्यासए नरेन्द्र पुरोहित (सुंदरवास), मोहन बागोरा (बागोल) सतीश पालीवाल, नुतन प्रकाश पुरोहित-महिला उपाध्यक्ष ऊषा पुरोहित, अमरशंकर पालीवाल-पुष्पा पालीवाल (अ.भा.पा.ब्रा.सदस्य, उदयपुर महिला प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष), उदयपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित समिति पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समाजसेवी सहित अनेक साथियों का दिल से आभार। तथा आयोजन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

पालीवाल वाणी ब्यूरो-श्रीमती प्रेमलता पालीवाल
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

विज्ञापन
Next