वैसे तो मनी प्लांट लगभग हर घर में मिलेगा। क्योंकि इसे लगाने में आपको न तो मेहनत लगती है और न ही केयर। इसे पैसे देने वाला पौधा भी समझा जाता है। लेकिन अगर वास्तु के अनुसार इसे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो ये आपको अपार दौलत का मालिक बना सकता है। आइए जानते हैं कैसें।
मिट्टी के गमले हों या पानी किसी भी जगह पर यह आसानी से लग जाता है। घर के किसी भी हिस्से में आराम से लग जाता है। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इन्हें आजकर ज्यादातर उपयोग किया जाने लगा है। पर क्या आपको पता है कि मनी प्लांट लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इतना ही नहीं ये आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को पैसे की तंगी से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे ही नहीं इसे मनी प्लांट कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस पेड़ को लगाने से कैसे आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
रिकरिंग स्कीम(RD): SBI और Post Office में किसकी रिकरिंग स्कीम बेहतर, कहां निवेश पर अधिक मिलेगा ब्याज, जानिए
जानें वास्तु में किस दिशा में रखना होता है उचित
- वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा में रखना शुभ होता है।
- इसे लगाने से आर्थिक मामलों में सफलता मिलती है।
- इस पेड़ को लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है।
- मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ये दिशा भगवान गणेश की है। इस दिशा में पेड़ लगाने से लोगों के घर का भाग्य
- धरता है।
- मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। चूंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं। शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के विरोधी हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट रखने से बचना चाहिए।
- अगर आप के घर में लड़ाई झगड़े होते हैं तो आप अपने घर को अच्छे से देख लें। कहीं आपने अपने घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में मनी प्लांट तो नहीं लगाके रखा है। क्योंकि इस दिशा में रखा मनी प्लांट ही पारिवारिक कलह का कारण बनता है। इससे मानसिक तनाव की समस्याएं भी बढ़ती हैं।
- मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन से नहीं छूना चाहिए। यह कोई शुभ संकेत नहीं है। इसकी वजह से परिवारों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। यह आपकी सुख—समृद्धि में भी रूकावटें डाल सकता है।
- मनी प्लांट को डंडे की सहायता से बांध कर ऊपर की ओर चढ़ाएं। इसे रस्सी से भी बांधा जा सकता है। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।
- मनी प्लांट में डाले जाने वाले पानी में कुछ बूंदे दूध की डाली जानी चाहिए। ऐसा वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ऐसा करने से घर में पैसों की कोई दिक्कत नहीं होती है। जहां तक संभव हो रविवार के दिन इसमें पानी दें।