एप डाउनलोड करें

Weather Update : असम-तमिलनाडु और राजस्थान में बाढ़, इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

राज्य Published by: Paliwalwani Updated Mon, 19 Jun 2023 01:20 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली. गर्मी में छूट रहे पसीनों ने लोगों की हालत खराब की हुई है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादल छाये हुए हैं और राजधानी के कई ह‍िस्‍सों में सुबह बार‍िश व बूंदाबांदी भी हुई है। नई द‍िल्‍ली इलाके के कर्तव्‍य पथ, इंड‍िया गेट और दूसरे इलाकों में भी हल्‍की बार‍िश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, बिपरजॉय तूफान ने राजस्थान में तबाही मचा रची है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा केरल, असम, तमिलनाडु में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत में इस वक्त लोग गर्मी से परेशान हैं। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश

सोमवार की सुबह राजधानी के कई ह‍िस्‍सों में सुबह बार‍िश और बूंदाबांदी हुई है। नई द‍िल्‍ली इलाके के कर्तव्‍य पथ, इंड‍िया गेट और दूसरे इलाकों में भी हल्‍की बार‍िश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिमी हिमालय और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार है। इसके अलावा हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल में भी हल्की बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के बागपत, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, अतरौली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

असम-तमिलनाडु और राजस्थान में बाढ़

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के बाद अब राजस्थान में तबाही मचा रखा है। बिपरजॉय के कारण बीते दो दिन से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जालौर, सिरोही और बाड़मेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा केरल, असम और तमिलनाडु मूसलाधार बारिश हो रही है। इन राज्यों में भी बाढ़ के हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट

कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में लोग गर्मी से परेशान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

यूपी और बिहार में हिटवेब से 100 से ज्यादा की मौत

उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। अब तक दोनों राज्यों में हिट वेब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूपी के बलिया में तो गर्मी के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हीटवेव और भीषण गर्मी की वजह 24 जून तक सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बिहार में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next