एप डाउनलोड करें

Govt Jobs 2022: नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती जारी, यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

राज्य Published by: Paliwalwani Updated Sun, 02 Jan 2022 09:12 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 12 पद, हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के 3 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 3 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1 पद शामिल है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपए से 34800 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, हिमाचल प्रदेश के एससी / एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next