एप डाउनलोड करें

जावरा की 54 विशेषता फिर भी शासन जावरा को 53 वाँ जिला बनाने से क्यों रोकता

रतलाम/जावरा Published by: जगदीश राठौर Updated Sat, 17 Jun 2023 10:09 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • जावरा को जिला बनाने के लिए एक लंबे अरसे से जन चेतना मंच (गैर राजनीतिक संगठन) के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अनेक ज्ञापन देने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी राजनीतिक दलों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच, पंच, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, महिला संगठन, पार्षद, अभिभाषक एवं पत्रकार साथियों का उल्लेखनीय सहयोग मिला है. आर एस एस, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद जावरा को करीब 10 वर्ष पूर्व जिला घोषित कर चुका है.

  • जावरा को जिला बनाने के लिए पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने सन 1998 में तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय ने अपने संसदीय कार्यकाल में जन चेतना मंच की पहल का स्वागत करते हुए शासन को अवगत किया था. वर्तमान विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को 5 मर्तबा ज्ञापन दिया गए। पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन एवं आलोट के तत्कालीन विधायक जितेंद्र गहलोत ने भी जावरा को जिला बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए हैं. 
  • लेकिन अभी तक शासन स्तर पर कोई भी कार्यवाही ना होना यह दर्शाता है कि जनता केवल वोट और शासन को राजस्व देने के लिए बनी है, जबकि यहां होना था कि वर्षों से जनता के हक की बात कई सालों पहले ही स्वीकार कर उन्हें मिलने वाली सारी मुहैया कराने का अधिकार भी शासन का है, लेकिन शासन आंख मुंद कर जनता के ध्यार्य की परीक्षा ले रही है. अभी भी देर नहीं हुई, सरकार समय लेते निर्णय लीजिए वरना जनता को अपना हक लेते आता हैं.

(1) रतलाम जिले के एकमात्र जावरा में 24 वी वाहिनी सशस्त्र बल का (बटालियन) मुख्यालय 

(2) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स विभाग के जावरा में 3 जिला स्तरीय अफीम कार्यालय  

(3) मध्यप्रदेश में तहसील स्तर जावरा में सर्वाधिक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य  

(4) मध्यप्रदेश में सर्वाधिक  पवन विद्युत ऊर्जा संयंत्र वाला क्षेत्र जावरा 

(5) मध्य प्रदेश से एक मात्र पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ कैलाश नाथ जी काटजू व मध्य प्रदेश से एक मात्र 8 मर्तबा संसद में मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके डॉ लक्ष्मी नारायण जी पांडेय, तथा दो बार पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा तथा दो बार पूर्व उद्योग मंत्री भारत सिंह एवं दो बार के निर्वाचित भाजपा विधायक  का ग्रह नगर जावरा 

(6) उज्जैन संभाग में एकमात्र बास्केटबॉल गेम्स  प्रशिक्षण हेतु सर्व सुविधा युक्त *जावरा* में बास्केटबॉल मैदान (जावरा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बास्केटबॉल में प्रतिनिधित्व) 

(7 ) प्रस्तावित जावरा जिले के अंतर्गत जावरा, पिपलोदा, बड़ावदा, खाचरोद,ताल, आलोट तहसील व टप्पा क्षेत्रों सहित लगभग 9 लाख जनसंख्या का समावेश 

(8) पश्चिमी रेलवे में रतलाम जिले का *जावरा* मालगाड़ी लदान का रेक पॉइंट ( प्रति माह पश्चिमी रेलवे को ₹10 लाख की आय 

(9) जावरा में एनडीपीएस एक्ट कोर्ट सहित कुल 09 कोर्ट रतलाम जिले के जावरा के निकट पिपलोदा में बीटीआई कॉलेज (10) मध्य प्रदेश के एकमात्र *जावरा* में मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं विकास निगम प्रक्षेत्र कार्यालय 

(11) संपूर्ण मध्यप्रदेश में एकमात्र *जावरा*  की ऐतिहासिक कोर्ट इमारत 

(12) नवनिर्मित शासकीय हॉस्पिटल व महिला प्रसूति गृह इमारत 

(13) रतलाम जिले में एक मात्र कृषि विज्ञान केंद्र जावरा तहसील के निकट कालूखेड़ा 

(14) रतलाम जिले के *जावरा* में एकमात्र मॉडल स्कूल  

(15) रतलाम जिले में जावरा के निकट  एक मात्र नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा

(16 ) रतलाम जिले में एक मात्र मिट्टी परीक्षण केंद्र ग्राम सेजावता जावरा

(17) रतलाम जिले में जावरा के निकट ग्राम बरगढ में  एकमात्र संस्कृत विद्यालय (निर्माण कार्य जारी) 

(18) औद्योगिक विकास केंद्र  जावरा शुगर मिल का विशाल भु- भाग 

(19) रतलाम जिले में एकमात्र जावरा में गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज

(20) उज्जैन संभाग में जावरा सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी अरनिया पीथा 

(21) रतलाम जिले में जावरा* का सबसे बड़ा प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टैंड 

(22) मुंबई -दिल्ली व्याहा  जावरा रेल मार्ग  

(23)  मुंबई दिल्ली व्याहा जावरा सड़क परिवहन मार्ग

(24) रतलाम जिले में सर्वाधिक राजस्व देने वाला जावरा पंजीयन (रजिस्ट्रार) कार्यालय

(25) रतलाम जिले में जावरा नगर पालिका सर्वाधिक आय वार्षिक बजट 105 करोड़ 

(26) रतलाम जिले के जावरा में सर्वाधिक स्टूडेंट वाला भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 

(27) रतलाम नीमच व्याहा जावरा रेल मार्ग दोहरीकरण (एक वर्ष में विस्तार संभावित)

 (28) रतलाम जिले के जावरा से जावरा आलोट रेलमार्ग प्रस्तावित 

(29) संपूर्ण मध्यप्रदेश के एक मात्र जावरा में भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आय ए एस) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का प्रशिक्षण केंद्र 

(30) प्रस्तावित जावरा जिले के अंतर्गत जावरा शहर थाना, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, पिपलोदा,कालूखेड़ा, रिंगनोद, ताल, आलोट, बरखेड़ा कला, बड़ा व खाचरोद के 10 पुलिस थाने शामिल  

(31) रतलाम जिले के  जावरा में एक मात्र पॉलक्निक कॉलेज 

(32) उज्जैन संभाग की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी अरनिया पीथा जावरा

(33) रतलाम जिले का सबसे बड़ा प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टैंड 

(34) मुंबई दिल्ली रेल मार्ग 

(35) मुंबई दिल्ली सड़क परिवहन मार्ग 

(36) रतलाम जिले में सर्वाधिक  राजस्व देने वाला पंजीयन(रजिस्ट्रार कार्यालय) विभाग 

(37) रतलाम जिले में जावरा नगर पालिका सर्वाधिक वार्षिक बजट 105 करोड़  

(38) रतलाम जिले के जावरा में सर्वाधिक स्टूडेंट संख्या वाला भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 

(39) रतलाम से नीमच व्याहा जावरा रेल मार्ग दोहरीकरण दोहरीकरण कार्य एक वर्ष में पूर्ण होना संभावित 

(40) जावरा आलोट रेलमार्ग प्रस्तावित 

(41) संपूर्ण मध्यप्रदेश के एकमात्र जावरा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का प्रशिक्षण केंद्र

(42) प्रस्तावित जावरा जिले के अंतर्गत जावरा शहर, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, पिपलोदा, कालूखेड़ा, रिंगनोद, ताल, आलोट, बरखेड़ा कला, बड़ावदा व खाचरोद कुल 10 पुलिस थाने शामिल 

(43) में विश्व के टॉप 10 क्लब में लायंस क्लब जावरा देश प्रदेश में दर्शनीय स्थल 

(44) रतलाम जिले में एकमात्र सर्व धर्म आस्था का केंद्र विश्व विख्यात हुसैन टेकरी शरीफ  

(45) रतलाम जिले में एकमात्र करीब 500 वर्ष प्राचीन श्री जावरा महादेव 

(46) संपूर्ण भारत में एकमात्र आचार्य श्री राजेंद्र सुरेश्वर जी महाराज साहब की क्रियोधार भूमि 

(47) मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध महामंडलेश्वर श्री माधव आनंद जी महाराज का आश्रम 

(48) मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध सर्व धर्म आस्था का केंद्र अबु सईद शहीद रहमत उल्लाह की दरगाह 

(49) देश एवं प्रदेश में विख्यात जैन तीर्थ अष्टापद (हाटपिपलिया) 

(50) देश में एकमात्र हॉलिस्टिक सेंटर (नागदी)

(51) रतलाम जिले में तीन प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भीमा खेड़ी हनुमान मंदिर

(52) प्रसिद्ध रोग्निया देवी मंदिर (मामट खेड़ा) 

(53) शुजापुर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर जावरा मंदिर 

(54) रतलाम जिले में तीन नदियों (चंबल पिंगला और मलेनी) का अद्भुत संगम स्थल श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर 

(संकलन: जगदीश राठौर पत्रकार, महामंत्री जन चेतना मंच नागरिकों द्वारा प्रस्तावित है जिला जावरा) 

WhatsApp No. 94254 90641

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next