एप डाउनलोड करें

दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, AC कोच के B-1 सहित दो डिब्बे आए चपेट में, दहशत में यात्री… रेल मार्ग बंद

रतलाम/जावरा Published by: जगदीश राठौर Updated Sun, 17 May 2026 12:18 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम. जगदीश राठौर

रविवार सुबह मध्य प्रदेश के रतलाम के पास त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में भीषण आ#ग लग गई, जिसने दो डिब्बों को चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि हादसे में सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई. रेलवे प्रशासन जांच में जुटा है और रेल मार्ग फिलहाल प्रभावित है.

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट के पास रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:30 बजे कोटा रेल मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ, जब ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी.

आ#ग ट्रेन के एसी कोच बी-1 (B-1) से शुरू हुई और देखते ही देखते इसने दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठते ही ट्रेन में रेलवे के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, रेलवे स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार तुरंत मौके के लिए रवाना हुए. राहत और बचाव कार्य के लिए रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART/ARME) और टॉवर वैगन को घटनास्थल भेजा गया है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. मगर अभी घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है. इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रूप से प्रभावित हुआ है.।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next