राजसमंद. भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र करें ने एक आदेश जारी करते हुए राजसमंद की विनीता पालीवाल को भारतीय मीडिया महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है. पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि विनीता पालीवाल के नेतृत्व में भारतीय मीडिया संघ ऊंचाइयों को छूएगा. विनीता पालीवाल के नेतृत्व में प्रदेश के पत्रकारों के हित की आवाज बुलंद होगी. विनीता पालीवाल के भारती मीडिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान मंसूरी कोषाध्यक्ष साबिर मलिक हाईकोर्ट एडवोकेट अजय जैन ने बधाई दी है. भारतीय मीडिया महासंघ में करीब देशभर के15000 से भी ज्यादा पत्रकार महासंघ से जुड़े हुए हैं.