चारभुजा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी चारभुजा समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती नर्बदा बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री हरिराम जी जोशी प्रवासी मुलुंड (ग्राम. चारभुजा) का निधन आज दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 2 फरवरी 2026 सोमवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास चारभुजा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर चारभुजा मोक्षधाम जायेगी.
आप सर्वश्री मीठालाल जोशी की भाभीसा एवं भंवर जोशी, शंकर जोशी की काकीसा तथा स्वर्गीय प्रकाश जोशी व, जगदीश जोशी, लक्ष्मीलाल जोशी की पूज्यनीय माताजी और विनोद जोशी, दिनेश जोशी (दिपक), विनय जोशी, राहुल जोशी, निमिष की दादीजी एवं श्री शंकर लाल पिता हीरालाल जी पुरोहित (ऋषि) ग्राम. तीरों का धायला की छोटी बहन थी.
पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री नंदकिशोर पुरोहित व श्री भगवतीलाल पुरोहित (तीरों का धायला) एवं मदनलाल जोशी (चारभुजा) ने पालीवाल वाणी को उक्त जानकारी दी.