​शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री इंद्रलाल जी पालीवाल का निधन

विज्ञापन

राजसमंद. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नौगामा के समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे समाज के समाजसेवी श्री इंद्रलाल पालीवाल पिता श्री शंकर लाल जी बागोरा (ग्राम. नौगामा) का कल दिनांक 2 अप्रैल 2026 गुरूवार को स्वर्गवास हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को सुबह 9.00 बजे निज निवास नौगामा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर नौगामा मोक्षधाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ.

आप सर्वश्री अनिल पालीवाल (पवन), प्रमोद पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी भांजेश्री देवकी नंदन जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल एवं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook