एप डाउनलोड करें

शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोवर्धन जी पालीवाल का प्रभु मिलन

राजसमन्द Published by: paliwalwani Updated Fri, 01 May 2026 11:26 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मेंटा. पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मेंटा के समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोवर्धन जी पालीवाल का आज दिनांक 1 मई 2026 को प्रभु मिलन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 1 मई 2026 को दोपहर 1.00 बजे निज निवास धर्मेंटा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर धर्मेंटा मोक्षधाम जाएगी. आपने लगभग 95 की आयु में देह का त्याग कर दिया, ओर प्रभु मिलन की ओर चल दिए. आपने अपने जीवनकाल में हमेशा शांतिपूर्वक रहकर समाज को एक नई दिशा दिखाई, आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव हमारे जीवन में अमिट रहेंगे.

आप सर्वश्री कमलेश पालीवाल, लक्ष्मीनारायण पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी एवं रोहित पालीवाल, चंदू पालीवाल के दादाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री देवकिशन पालीवाल नाथद्वारा, राकेश पालीवाल नाथद्वारा ने पालीवाल वाणी को दी.

  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next