अर्जन सर्जन
प्रतापगढ़. जिला परिषद प्रतापगढ़ के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई. निर्वाचन में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी रमेश चन्द्र मीणा ने 13 मत प्राप्त कर विजय हासिल की.
निर्वाचन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश चन्द्र जाट को 11 मत प्राप्त हुए. वहीं नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा. कुल 24 मत डाले गए. जिला परिषद के एक सदस्य ने मतदान नहीं किया, जो चर्चा का विषय रहा.