के डी अब्बासी
कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने नवनिर्मित एवं नवीनीकृत डीआरएम सचिवालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल, महिला कल्याण संगठन, कोटा मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अंशु कालरा ,सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी, शाखा अधिकारी एवं अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने कहा कि कर्मचारियों से बेहतर कार्य निष्पादन प्राप्त करने के लिए उन्हें स्वच्छ, आधुनिक एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को निरंतर सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुविधाएं मिल सकें और वे अधिक दक्षता एवं एकाग्रता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।