धरियावद की बीजेपी प्रत्याशी हकरी कुमारी जिला परिषद प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित

विज्ञापन

चन्द्रशेखर मेहता 

प्रतापगढ़. पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद प्रतापगढ़ के प्रमुख पद के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार बीजेपी की प्रत्याशी हकरी कुमारी जिला परिषद प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

निर्वाचन में हकरीदेवी मीणा को कुल 15 मत प्राप्त हुए, जबकि आईएनसी की प्रत्याशी इंद्रा देवी मीणा को 10 मत मिले। इस प्रकार हकरी देवी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन में कुल 25 मत डाले गए। सभी 25 मत वैध पाए गए। कोई भी मत निरस्त अथवा निविदत्त नहीं हुआ। वहीं नोटा के पक्ष में भी कोई मत नहीं डाला गया।

उल्लेखनीय है कि यहा जिले मे पंचायतीराज चुनाव मे भाजपा के 7, बी ए पी के 7, और कांग्रेस के 11 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए थे। भाजपा,कांग्रेस और बी ए पी तीनो राजनैतिक दलो ने खुल कर एक दूसरे के विरूद्ध भारी तनावपूर्ण वातावरण मे भरपूर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए, खूब विरोध कर चुनाव लडा। पर मतदाताओ ने त्रिशंकु निर्णय दिया l 11/7/7/=25 का निर्वाचन हुआ l इस विकट परिस्थिति में धूर विरोधी पार्टियों को एक जाजम पर आना प़डा l बी जे पी और बी ए पी मिल कर साथ आए l 

साथ ही कांग्रेस के एक सदस्य ने और  बी जे पी को वोट दिया l इस तरह 7+7+1=15 वोट भाजपा की  हकरीदेवी मीणा को मिले और भारी मतों से विजयी घोषित की गई l

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook