नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत संपादित किए जाने वाले निर्वाचन कार्यों का कलेण्डर जारी

विज्ञापन

अलवर. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न गतिविधियों की निर्धारित समय-सारणी के अनुक्रम में नगर पालिका आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों, गतिविधियों के समयबद्ध व प्रभावी संपादन एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने हेतु दिनांकवार कार्यक्रम/समय-सारणी (कलेण्डर) जारी किया गया है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 23 अगस्त को ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना, मतदान दल, रवानगी एवं सामग्री संग्रहण भवन/कक्ष/स्थल (नगर निगम अलवर एवं समस्त नगर पालिका स्तर) पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता एवं प्लान तैयार किया जाएगा। 24 अगस्त को जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, जिला स्तर पर किए जाने वाले सभी टेंडर की कार्यवाही पूर्ण किया जाना, मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन (जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा) एवं मतदान दलों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाने, रिटर्निंग अधिकारियों की किट तैयार किया जाना, जोनल मजिस्ट्रेट की मजिस्ट्रेट शक्तियों के प्रस्ताव प्रेषित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 25 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) द्वारा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन, 26 अगस्त को रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम अलवर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अलवर के कक्षों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता एवं मतदाता सूचियों की प्रतियां उपलब्ध कराना, निर्वाचन की लोक सूचना का प्रारूप तैयार करने, संवेदनशील एवं अति. संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने, 27 अगस्त को सांख्यिकी सूचनाओं का सम्प्रेषण, मतदान दलों की नियुक्ति आदेश, मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, निर्वाचन की लोक सूचना जारी करने, निर्धारित स्थलों पर चस्पा करने, 28 अगस्त को रूट चार्ट की प्रारम्भिक तैयारी, निर्देशिका प्रकाशन, 29 अगस्त को मुद्रित किए जाने वाले डाकमत पत्रों की संख्या का आकलन, 30 अगस्त को मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी हेतु स्थापित किए जाने वाले काउंटरों की कार्ययोजना एवं साइट प्लान तैयार करने, 31 अगस्त को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 1 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया जाएगा।

3 सितम्बर को अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि, ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष की कार्य योजना को अंतिम रूप देने, पीओएल कूपन मुद्रण, मतदान दल कार्मिकों, निर्वाचन कार्य हेतु विभिन्न प्रकोष्ठों में नियोजित कार्मिकों, वाहन चालकों, क्लिनरों के डाक मत पत्र की मांग प्राप्त/आंकलन कर प्रभारी अधिकारी डाकमत पत्र प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराने, 4 सितम्बर को चुनाव चिन्हों का आवंटन, निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों की सूची, मतदान दलों को ड्यूटी तामील कराया जाना, निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों की सूची, प्रारूप 6 के अनुसार ईवीएम मतपत्र एवं डाकमत पत्र का मुद्रण, 5 सितम्बर को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, डाकमत पत्रों का मुद्रण, मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण, रूटचार्ट व चैक पोस्ट करने, संवेदनशील एवं अति. संवेदनशील मतदान केंद्रों का निर्धारण, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां, 6 सितम्बर को मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण, ईवीएम का कमिशनिंग, ईवीएम को सुरक्षित अभिरक्षा में नगर पालिका मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर सुरक्षित ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाने, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस जोनल अधिकारी को वाहन अधिग्रहण एवं आवंटन, 7 सितम्बर को जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस जोनल अधिकारी संयुक्त प्रशिक्षण, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस जोनल अधिकारी का आवंटित जोन में भ्रमण, मतदान दलों की रवानगी, सामग्री संग्रहण हेतु काउंटरों की व्यवस्था अलवर हेतु जिला मुख्यालय एवं नगर पालिका हेतु नगर पालिका मुख्यालय पर निर्धारित स्तर पर, वाहनों का अधिग्रहण एवं रिपोर्टिंग, मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेंशन, वाहनों का रूटचार्ट अनुसार आवंटन, मतदान सामग्री एवं किट रिटर्रिंग अधिकारी नगर पलिका को उपलब्ध कराने, 8 सितम्बर को मतगणना प्लान तैयार करने एवं प्रभारी मतदान दल व मतगणना दल का गठन प्रकोष्ठ को प्रेषित करने, मतगणना दलों के नियुक्ति आदेश जारी करने, मतदान दलों की निर्धारित मतदान केंद्रों की रवानगी, मतदान दिवस 9 सितम्बर व 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक, मतदान पश्चात पोल्ड ईवीएम एवं मतदान सामग्री संग्रहण की जाएगी। 12 सितम्बर को मतगणना दलों का प्रशिक्षण, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन हेतु मतदान दलों का गठन, मतगणना सामग्री एवं किट का वितरण, 14 सितम्बर को मतगणना नगरीय निकाय मुख्यालय पर की जाएगी। 

इसी प्रकार अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर को लोक सूचना जारी किया जाना, 16 सितम्बर को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 17 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 18 सितम्बर को अभ्यर्थिता वापसी, चुनाव चिन्हों का आवंटन, 21 सितम्बर को मतदान प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक, मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना होगी। 

उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर को बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से, नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे से, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11ः30 बजे से, अभ्यर्थिता वापसी अपराह्न 2 बजे से, मतदान यदि आवश्यक हो तो अपराह्न 2ः30 बजे से 5 बजे तक, मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना होगी। 23 सितम्बर को निर्वाचन रिकॉर्ड व परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग को भिजवाए जाने हेतु निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook