TARAK MEHTA KA OOLTA CHASMA : 'खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म'- बबिता जी, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास..

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता बेशक लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से राज करती हों, लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार मुनमुन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार फिर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है और अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।

मुनमुन ने अपने ओपन लेटर में लिखा है कि 'आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है। आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है, ये  किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी, मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।'

यह भी पढ़े : LIC की पॉलिसी पर इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन, नहीं चुकानी पड़ेगी EMI 

यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

आगे मुनमुन लिखती हैं ' तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें, तो रुक कर एक बार सोचना जरूर सोचें कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जा रहे हैं या नहीं। 'आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।'

इतना ही नहीं मुनमुन ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं। खबरें ये थीं कि मुनमुन अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। जिसके बाद मुनमुन ने ओपन लेटर लिखकर मीडिया की क्लास लगा दी

इस पोस्ट में उन्होंने अफेयर की खबरों को गलत और झूठी अफवाह फैलाने वाली पत्रकारिता को फटकार लगाई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आपको किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में इस तरह की काल्पनिक बातें छापने की आजादी किसने दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस तरह के व्यवहार से सामने वाली की छवि को जो नुक्सान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए रेस्पोंसिबल होगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने हाल में ही अपना बेटा खोया है। आप सेंसेशनल खबरों के लिए अपनी हद तक पार कर देते हैं। इस वजह क्या आप उनकी जिंदगी में आने वाले तूफानों की जिम्मेदारी ले सकते हैं? यदि नहीं, तो आपको शर्म आनी चाहिए'।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook