एमडी. नीरज अरोड़ा को भेजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन

नगर थाना अबोहर में नीरज के खिलाफ करीब 51 मामले दर्ज हैं

अबोहर. (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): 

नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को 6 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां नीरज अरोड़ा के वकील जयदयाल कांटीवाल ने अपनी दलीलें पेश की।

दूसरी ओर सरकारी वकील जोसन ने दलीलें पेश की। योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नीरज के खिलाफ नगर थाना में 51 के करीब मामले दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था।

नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook