एप डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से DMK की 200 सीटें पक्की : मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

अन्य ख़बरे Published by: paliwalwani Updated Fri, 03 Apr 2026 10:23 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयंबटूर. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री (CM) एमके स्टालिन (M.K. Stalin) ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे मोदी और शाह तमिलनाडु में ज्यादा दौरे करेंगे, वैसे-वैसे उनकी पार्टी डीएमके (DMK) और उसके सहयोगियों की जीत का अंतर और बढ़ेगा।

पलानीस्वामी पर स्टालिन ने साधा निशाना

स्टालिन ने पलानीस्वामी पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास अपने 10 साल के शासन का कोई बड़ा काम या उपलब्धि बताने के लिए नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 के चुनाव में किए गए वादों को भी एआईएडीएमके सरकार ने पूरा नहीं किया।

सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए स्टालिन ने कहा कि चुनाव के समय ही उनका तमिलनाडु दौरा बढ़ जाता है। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया था और डीएमके गठबंधन ने सभी 40 सीटें जीत ली थीं। स्टालिन ने विश्वास जताया कि अगर इस बार भी मोदी और अमित शाह ज्यादा दौरे करेंगे, तो उनकी पार्टी 234 में से 200 सीटों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।

भाजपा पर तमिल और तमिल लोगों के अपमान का लगाया आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा तमिल, तमिल लोगों और तमिलनाडु का अपमान करती है। स्टालिन ने कहा कि जब भाजपा नेता राज्य में आते हैं तो तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति प्यार दिखाते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में अलग बयान देते हैं। उन्होंने मोदी के बिहार में दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री वही बात तमिलनाडु में दोहरा सकते हैं।

स्टालिन ने तंज भरे अंदाज में यह भी कहा कि पहले राज्यपाल आर.एन. रवि डीएमके के खिलाफ ‘चुनावी हथियार’ की तरह काम कर रहे थे, लेकिन अब उनका तबादला हो गया है। ऐसे में मोदी और शाह का आना ही उनके लिए फायदे का सौदा बन गया है।

एआईएडीएमके पर लगाया नकल का आरोप

कोयंबटूर में रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणापत्र में डीएमके की योजनाओं की नकल की है। उन्होंने खास तौर पर ‘कलाईग्नार मगलिर उरिमै योजना’ (महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने वाली योजना) और ‘विदियाल पयानम’ (सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा) का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब डीएमके की योजनाएं हैं, जिन्हें एआईएडीएमके ने कॉपी किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next