एप डाउनलोड करें

बिहार सरकार ने दिया पत्रकारों को बड़ा तोहफा : पेंशन राशि में की गई ढाई गुना बढ़ोत्तरी

अन्य ख़बरे Published by: paliwalwani Updated Sat, 26 Jul 2025 11:29 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार. बिहार की नीतीश सरकार पत्रकारों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है. पहले यह राशि प्रतिमाह 6 हजार रुपए थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. इस बात की जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करके दी है.                                                                            उन्होंने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है, साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे. पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है. लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.                                                                                                                                                                    पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next