शोक संदेश : पालीवाल समाज के समाजसेवक श्री मोहनलाल पालीवाल का हृदयाघात से निधन

विज्ञापन

धायलां-नाथद्वारा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के समाजसेवक श्री मोहनलाल पिता नानालाल जी पालीवाल (धायलां) का आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को निज निवास धायलां-नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान से मोक्षधाम पर पहुंची जहां अंतिम दाह संस्कार शाम 4 : 30 बजे संपन्न हुआ। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। आप सर्वश्री ओमप्रकाश पालीवाल, चंद्रकांत पालीवाल के पूजनीय पिताजी थे। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री गिरिराज पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nanalal Joshi, Narendra Paliwal...✍️

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook