MP News: पत्नी को पढ़ाने के लिए बीमा पॉलिसी का पैसा निकाला, कर्ज भी लिया, नौकरी लगते ही बॉयफ्रेंड संग रहने लगी पत्नी 

विज्ञापन

MP News: हाल ही में ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की कहानी जैसा मामला अब मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भी सामने आया है। अनूपपुर जिला कलेक्टर के पास एक शादीशुदा आदमी ने अपनी पत्नी को वापस बुलवाने की गुहार लगाई है।

पत्नी की पढ़ाई के लिए लिया कर्ज

जिले के पकरिया गांव निवासी जोहन के अनुसार शादी के बाद से उसकी पत्नी मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। पत्नी की मेहनत देख उसने 1 लाख 15 हजार रुपए का कर्ज ले लिया और मीनाक्षी को जीएनएम की ट्रेनिंग कराई।

बीमा पॉलिसी भी तोड़ी

जोहन भारिया का दावा है कि दो साल तक वह कर्ज में डूबा रहा। यहां तक कि पत्नी की पढ़ाई के लिए युवक ने अपनी बीमा पॉलिसी का पैसा भी निकालकर खर्च कर दिया। लेकिन इसके बाद उसकी जिंदगी में अचानक नया मोड़ आ गया।

ट्रेनिंग पूरी  होने के बाद पति मानने से किया इनकार

दरअसल, पत्नी मीनाक्षी ने जीएनएम की ट्रेनिंग खंडवा जिला चिकित्सालय में पूरी करने के बाद जोहन को पति मानने से ही इनकार कर दिया। पीड़ित पति का कहना है कि सात साल की बेटी को भी पत्नी मीनाक्षी जोर जबरदस्ती करके अपने साथ ले गई। अब पीड़ित अनूपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने जन सुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी पत्नी और बेटी को वापस बुलाने की मांग की।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook