एप डाउनलोड करें

विधायक अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Tue, 02 Jun 2026 11:22 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rahat Baig

बुरहानपुर. विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं कलेक्टर हर्षसिंह ने बुरहानपुर में विगत दिनों आए आंधी, तूफान एवं बेमौसम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं तथा फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

दोनों ने ग्राम खामनी एवं धामनगांव पहुंचकर प्रभावित किसानों से चर्चा की और खेतों में जाकर नुकसान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि तेज हवाओं एवं असमय बारिश के कारण विशेष रूप से केला फसल को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।

साथ ही श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्राम रायगांव, नीमगांव, दहीहंडी और बड़सिंगी का भी दौरा किया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर केला उत्पादक किसानों की फसलों के नुकसान का विस्तृत आकलन किया गया। खेतों में बड़ी संख्या में गिरे हुए केले के पौधों और क्षतिग्रस्त फसलों को देखकर दोनों ने किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का सर्वे शीघ्र पूर्ण कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कलेक्टर हर्षसिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ किया जाए तथा प्रभावित किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

श्रीमती चिटनिस ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार एवं प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। प्रभावित अन्नदाताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

दौरे के दौरान राजस्व, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने उनके बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और सहयोग का भरोसा दिलाने पर श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर हर्ष सिंह का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पाटिल, भाजपा जिला मंत्री दिनकर महाजन, स्वप्निल पाटिल, अशोक पाटिल, संदीप पाटिल, अमोल पाटिल, सुनिल महाजन, राजू पाटिल एवं योगेश मोतेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कृषकगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next