एप डाउनलोड करें

IMD Weather Alert : देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी : 23 राज्यों में तूफानी बारिश की संभावना...!

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Wed, 08 Jul 2026 11:10 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 जुलाई 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. IMD ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, मुंबई और आसपास के इलाकों में 15 जुलाई तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में मूसलाधार बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश के मुरैना, रीवा, सीधी, गुना और बालाघाट सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, करौली, अलवर और बीकानेर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में 9 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, आगरा, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बिहार का मौसम

पटना, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय समेत कई जिलों में 9 से 11 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. पटना का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल समेत कई जिलों में 9 से 12 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा समेत कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर और हजारीबाग सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भी मध्यम से भारी बारिश आ सकती है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next