एप डाउनलोड करें

फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश : मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Tue, 02 Jul 2024 12:18 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलीराजपुर. मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। इसके साथ ही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है। 

वारदात और अपराध का दौर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के अलीराजपुर क्षेत्र से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाने के रावडी गांव के एक घर में फांसी के फंदे पर 5 लोग झूलते पाए गए हैं।

वारदात और अपराध का दौर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. वहीं आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं...

मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

हत्या का शक

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब स्वजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता है, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • मध्य-प्रदेश के अलीराजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
  • यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर में फंदे पर लटके पाए गए हैं।
  • घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next