सिंगोली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगोली की मेधावी छात्रा सुश्री कृतिका पालीवाल (कीर्ति) को 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिला मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप प्रदान किया गया.
नगर की मेधावी छात्रा कृतिका (कीर्ति) सुनील पालीवाल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिला मेरिट में प्रथम स्थान हासिल कर सिंगोली नगर सहित मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया हैं.
जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली जिला नीमच मध्यप्रदेश की छात्रा कृतिका पालीवाल को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन की प्रतिभावान छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया.
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए प्रश्नों का कृतिका पालीवाल ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, जिस पर उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया.
कृतिका पालीवाल की इस सफलता से उनके माता-पिता, पालीवाल समाज, विद्यालय परिवार एवं पूरे सिंगोली नगर में हर्ष का माहौल देखा गया. विद्यालय परिवार और नगरवासियों सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस होनहार बेटी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
- सम्मान और उपलब्धि के मुख्य बिंदु सम्मानित छात्रा : मेधावी छात्रा सुश्री कृतिका पालीवाल (कीर्ति) पिता श्री सुनील पालीवाल.
- विद्यालय : जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी, सिंगोली, मध्य प्रदेश
- उपलब्धि : सिंगोली की मेधावी छात्रा सुश्री कृतिका पालीवाल (कीर्ति) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96ः से अधिक अंक हासिल कर जिला मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया.