अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सतना. अधिवक्ता कमल विश्वकर्मा के साथ हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के नेता प्रतिपक्ष एवं अधिवक्ता प्रदीप पाण्डेय सर्वहारा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं के अनुसार, कुछ दिन पूर्व न्यायालयीन कार्य के दौरान अधिवक्ता कमल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की गई थी। वहीं, आज सुबह उनके घर पहुंचकर दोबारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई एवं अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता रजनीश द्विवेदी, विराट सिंह, पुष्पेंद्र बागरी, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, बालेंद्र सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, अनिल शुक्ला, रावेंद्र अग्निहोत्री सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूरी स्थित न्यायालय परिषद पर वकील के साथ की गई मारपीट वकीलों ने दिया एसपी को ज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook