अजासर हल्का पटवारी श्री लखवीर यादव व उसके दलाल प्राइवेट व्यक्ति श्री जेठुसिंह को 50000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन

जयपुर.

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री लखवीर यादव पटवारी पटवार हल्का अजासर व प्राइवेट व्यक्ति श्री जेटूसिंह (दलाल) को 50000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जैसलमेर की एक शिकायत इस आश्य की मिली की परिवादी के पिता के खेत की पुनः तरमीन कर राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज करने एवं पैमाईश की मौका रिपोर्ट देने के लिए पटवारी श्री लखमीर यादव द्वारा अपने साथ काम करने वाले प्राईवेट व्यक्ति श्री जेटूसिंह के मार्फत 50,000 रूपये  रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है.

जिस पर श्रीमान नारायण टोगस उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रनिब्यूरो जोधपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपतचन्द के द्वारा  मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री लखवीर यादव पटवारी व प्राईवेट व्यक्ति श्री जेटूसिंह को दौराने ट्रैप कार्यवाही रिश्वत राशि 50,000 रूपये (दलाल श्री जेटूसिंह से) बरामद किये गये है.

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस,भ्रनिब्यूरो जयपुर श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जावेगा.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हैल्प लाईन नम्बर 1064 एवं वाट्‌सएप हैल्प लाईन मम्बार 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook