नई दिल्ली.
सोने की कीमत में 25 अक्टूबर 2025 को लगातार 7वें दिन गिरावट है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 124510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
देश के दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। गिरावट के पीछे डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स भी हैं। डॉलर में मजबूती, भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने को लेकर आशावाद, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतें नीचे आई हैं। 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 114140 | 124510 |
| मुंबई | 113990 | 124360 |
| अहमदाबाद | 114040 | 124410 |
| चेन्नई | 113990 | 124360 |
| कोलकाता | 113990 | 124360 |
| हैदराबाद | 113990 | 124360 |
| जयपुर | 114140 | 124510 |
| भोपाल | 114040 | 124410 |
| लखनऊ | 114140 | 124510 |
| चंडीगढ़ | 114140 | 124510 |