@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
हालात इतने बिगड़ चुके है कि शहर के सबसे कद्दावर और दयालु विधायक रमेश मेंदोला के घर का घेराव करने उनकी विधानसभा की जनता पहुंच रही हैं!! 5 बार के विधायक महेंद्र हार्डिया नगर निगम के कामकाज पर अपनी नाराजी और क्रोध खुलकर जता चुके है!
इंदौर शहर भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहा है!! इंदौर नगर निगम की जल प्रदाय योजना की पूरी व्यवस्था न सिर्फ सवालों के घेरे मे है वरन् पूरी तरह से चरमरा चुकी है!!
मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री के लिए जनता से ज्यादा महाराज है और महाराज का ग्रह नगर ग्वालियर उनको प्राथमिकता है?
लेकिन मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश जी के लिए मातृभूमि से लेकर कर्म भूमि और राजनैतिक गढ़ है इंदौर। शहर के महापौर भी रह चुके हैं।