एप डाउनलोड करें

पालीवाल समाज के तत्वाधान में 3 जून को अधिक मास की संकष्टी चतुर्थी (विभुवन चतुर्थी) का सामूहिक उद्यापन होगा

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Wed, 27 May 2026 11:18 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर. सामाजिक-धार्मिक संस्कारों से सरोकर रखना और उस पर अमल करना दोनो अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाते है, जब सतह पर सेवाकार्य के माध्यम से निरंतर प्रगति का भाव अर्पण नजर आए. एक बार फिर ऐसा ही नजारा हमें दिखाई देगा, जब पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की प्रबंध कार्यकारिणी एवं पालीवाल ब्राह्मण समाज उत्सव समिति के तत्वावधान में अधिक मास की संकष्टी चतुर्थी (विभुवन) का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम 3 जून 2026 को इंदौर में आयोजित किया जा रहा हैं.

सामूहिक उद्यापन के लिए इच्छुक समाज की मातृशक्ति से अनुरोध है कि अपना नाम निम्न समाज के पदाधिकारियो में से किसी के भी पास दर्ज करवा सकते है.

पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर समाज अध्यक्ष श्री राकेश जोशी (मो. 9425059169),  सचिव श्री ललित पुरोहित (मो. 9425082094), कोषाध्यक्ष श्री दीनदयाल जोशी (मो. 9893990199), उत्सव समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल जोशी (मो. 9752009111), सचिव श्री हरलाल पालीवाल (मो. 9425032775) से संपर्क कर अपनी सहमति प्रदान  कर सकते है. अपनी सहमति  31 मई 2026 तक आवश्यक रूप से प्रदान करे. 

संकष्टी चतुर्थी उद्यापन प्रति यजमान का खर्च  ₹ 13,000/-अनुमानित है, जिसमें पूजन सामग्री, उद्यापन सहित भोजन प्रसादी की व्यवस्था  रहेगी. एक यजमान मातृशक्ति को भोजन के 50 कूपन प्रदान किए जाएंगे, जो यजमान की स्वेच्छानुसार समाजजन को आमंत्रित  कर सकेगे.

कार्यक्रम निम्न अनुसार रहेगा : 

1.  दिनांक 3 जून 2026 बुधवार

2. संध्या 7:00 बजे बाद : पूजन  (उद्यापन करने वाली यजमान मातृशक्ति संध्या 6:30 बजे आवश्यक रूप से मंदिर पर उपस्थित होवे. 

3. चन्द्रोदय रात्रि 09:50 पर होगा.

4. आमंत्रित जनों के लिए रात्रि भोजन- प्रसादी. 

5. कार्यक्रम स्थान : श्री अन्नपूर्णा मंदिर, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी धर्मशाला 152 इमली बाजार (राजबाड़ा) इंदौर, मध्य प्रदेश 

निवेदक : पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next