मतदान केंद्रों पर बिजली के माकूल इंतजाम हो : पेयजल और अस्पताल की आपूर्ति पर ध्यान दे : समीक्षा बैठक में निर्देश

विज्ञापन

इंदौर : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जहां भी मतदान केंद्र बनाए गए है, वहां बिजली के माकूल इंतजाम हो। जिस केंद्र पर स्थाई कनेक्शन नहीं है, वहां संबंधित मतदान अधिकारी से संपर्क कर अस्थाई कनेक्शन प्रदान किए जाए, ताकि निर्वाचन कार्य में परेशानी नहीं आए। भीषण गर्मी का दौर भी जारी है, अतः सभी बिजली अधिकारी पेयजल आपूर्ति के स्त्रोत एवं अस्पताल की आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान दे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने ये निर्देश दिए। वे सोमवार को सभी 15 जिलों के बिजली अधिकारियों की वृहद बैठक में संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook