एप डाउनलोड करें

इंदौर में मतदाता वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि 15 जून 2026

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Mon, 08 Jun 2026 10:36 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकायों के लिए संशोधित कार्यक्रम

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 

इंदौर. 

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि अब 15 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा तथा निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून  तक की जाएगी। इसके बाद दावा-आपत्तियों की चेक लिस्ट 3 जुलाई  तक तैयार की जाएगी तथा त्रुटि सुधार उपरांत वेण्डर को चेकलिस्ट 6 जुलाई तक वापस की जाएगी।

फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई 2026को जनरेट की जाएगी तथा फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची को 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई  तक उपलब्ध कराई जाएंगी। मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची की डीवीडी/सीडी 20 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएगी,जबकि विक्रय हेतु प्रतियां 21 जुलाई तक उपलब्ध रहेंगी। सार्वजनिक प्रकाशन के प्रमाण-पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

पंचायतों के लिए संशोधित कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए भी द्वितीय चरण की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। पंचायतों के लिए दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 15 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 25 जून तथा निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 जून  निर्धारित की गई है।

दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट 3 जुलाई  तक तैयार की जाएगी। चेकलिस्ट की जांच एवं त्रुटि सुधार के बाद वेण्डर को 6 जुलाई  तक वापस किया जाएगा। फोटोयुक्त एवं फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई 2026 को जनरेट होगी तथा फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

अंतिम मतदाता सूची की पीडीएफ (फोटो सहित एवं फोटो रहित) डीवीडी/सीडी के रूप में 20 जुलाई  तक उपलब्ध कराई जाएगी

पंचायतों की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची की पीडीएफ (फोटो सहित एवं फोटो रहित) डीवीडी/सीडी के रूप में 20 जुलाई  तक उपलब्ध कराई जाएगी। विक्रय हेतु डीवीडी/सीडी 21 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी तथा सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण-पत्र स्कैन कर अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next