मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 3 जून से 28 जून तक रहेंगे

विज्ञापन

इंदौर :

गत वर्षों की तरह मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में अवकाश साथ-साथ रहेंगे. श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया कि दिनांक 28 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा जारी संशोधित प्रस्तावित अवकाशों की सूची अनुसार अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की तरह मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 3 जून से 28 जून 2024 तक रहेगा.

श्री गोपाल कचोलिया ने आगे बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2023 को जारी प्रस्तावित अवकाशों की सूची अनुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 3 जून से 28 जून तक रहने थे और जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 13 मई से 08 जून तक रहने थे.

गौरतलब है कि वर्ष 2023 तक सामान्यत : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक समान एक साथ रहते आये है. लेकिन दिनांक 14 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी प्रस्तावित अवकाशों की सूची अनुसार आगामी वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका में अलग-अलग समय ग्रीष्मकालीन अवकाश होना प्रस्तावित था.

लेकिन दिनांक 28 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने जिला न्यायपालिका के प्रस्तावित अवकाशों की जो सूची जारी की हैं. उसके अनुसार अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश  03 जून से 28 जून 2024 तक रहेंगे.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook