दवे बुक स्टाल के सेठ श्री हरिशंकर दवे का आकस्मिक निधन-शोक की लहर

विज्ञापन

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी, इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दवे बुक स्टाल खजूरी बाजार के सेठ श्री हरिशंकर पिता ब्रह्मलीन देवराम जी दवे (गांव. ब्राह्मण टुकड़ा) का आज दिनांक 30 दिसंबर 2019 सोमवार को निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 30 दिसंबर 2019 सोमवार सुबह 10.30 बजे निजि निवास 86, खासगी का बगीचा (वृंदावन कॉलोनी) के पास इंदौर से रामबाग मुक्तिधाम जाएगी। 

आप सर्वश्री मनीष दवे, राकेश दवे के पूजनीय पिताजी थे। उपरोंक्त जानकारी सर्वश्री कैलाश पुरोहित, शिव जोशी (शिव स्टूडियो), महेश जोशी (संस्था ब्राह्मण परिवार) ने पालीवाल वाणी को दी। 

श्री हरिशंकर जी दवे के निधन के समाचार मिलते ही पालीवाल समाज ओर व्यापारी जगत में शोक की लहर छा गई। श्री दवे एक नेक रहम दिल वाले व्यक्ति थे। जब भी किसी से मिलते थे तो सबको अपना बना लेते थे। जब भी कोई हंसमुख व्यक्ति हमारे बीच से चला जाता है, तो बड़ा दुख होता है। श्री दवे साहब के चले जाने से पालीवाल समाज ओर व्यापारी जगत में शोक की लहर छा गई। 

● आत्मीय श्रद्वाजंलि अर्पित

वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरिशंकर दवे को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, श्री लक्ष्मीनारायण मंडल, संस्था ब्राह्मण परिवार, पालीवाल न्यूज, संस्था दवे ग्रुप, श्री गुटकेश्वर महादेव भक्त मंडल, श्री सांवरिया रामायण मंडल, इंदौर मेरी पहचान, पालीवाल सखी, संस्था मेवाड़, पालीवाल बजरंग मंडल, श्री मामादेव भक्त मंडल जिर्णोद्ववार समिति,  पालीवाल सोशल ग्रुप,  श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, जय मेवाड़ रामायण मंडल, शिव भक्त रामायण मंडल, पालीवाल रामायण मंडल, श्री चारभुजा भक्त मंडल, श्री चारभुजा मेवाड मित्र मंडल सहित सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook