एप डाउनलोड करें

महापौर द्वारा आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर निरीक्षण

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Wed, 03 Jun 2026 11:02 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात एवं आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज निर्माणाधीन एम.आर.-04 रोड एवं एम.आर.-12 रोड के विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अहिल्या आश्रम स्कूल से भागीरथपुरा होते हुए आईएसबीटी एम.आर.-10 तक निर्माणाधीन संपूर्ण एम.आर.-04 रोड परियोजना का जायजा लिया। इस मार्ग के निर्माण से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगा, साथ ही आगामी सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next