एप डाउनलोड करें

परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह : केंद्रीय मंत्री खटीक ने की शिरकत

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल पुरोहित

इंदौर. आदर्श क्षत्रिय खटीक समाज इंदौर द्वारा शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

समाज के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश रमेश चंद्र चावला और सचिव अमित चंदेल ने बताया कि यह आयोजन दोपहर 2:00 से 6:00 तक स्कीम नंबर 140 अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पीछे आर ई 2 रोड पर आयोजित किया गया था,,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहें.

आयोजन में खटीक समाज के सैकड़ों युवक और युवतियां प्रणय परिचय के लिए अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहें. इस मौके पर अतिथियों द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया. कार्यक्रम में तुलसीराम सिलावट मंत्री प्रदेश सरकार, अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री सावन सोनकर, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ,वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next