इंदौर.
विद्यासागर स्कूल परिसर में श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में “एक लम्हा ज़िंदगी” नाटक का भव्य आयोजन किया गया। आमंत्रित अतिथियों के लिए एकजुट थिएटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस नाटक ने मानवीय संवेदनाओं, प्रेम और ऐतिहासिक परिवेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा।
विख्यात लेखिका एवं निर्देशिका जूही बब्बर सोनी द्वारा अभिनीत यह प्रस्तुति प्रेम, संघर्ष और वैचारिक जिजीविषा की शाश्वत कथा को दर्शाती है। नाटक 1938 से 1979 के उस भारत को सामने लाता है, जब देश स्वतंत्रता की दहलीज पर था और सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन तीव्र गति से हो रहे थे।
इन ऐतिहासिक परिवर्तनों की पृष्ठभूमि में पनपी यह प्रेम कथा केवल दो व्यक्तियों की भावनाओं का चित्रण नहीं है, बल्कि उस समय के समाज और राष्ट्र के मनोभावों को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। दर्शकों ने नाटक को बेहद सराहा और इसकी संवेदनशील प्रस्तुति की प्रशंसा की।
नाटक ने इतिहास, प्रेम, दोस्ती, जुनून और शायरी के संगम को अत्यंत सजीव तरीके से चित्रित किया। इसने यह संदेश भी दिया कि इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि लोगों की अधूरी चिट्ठियों, दबी भावनाओं और अधूरे–गुंथे सपनों में भी लिखा जाता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यासागर स्कूल के मेंटर सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी; मुकुल गोलवलकर (उपप्राचार्य), प्रतीश राजू (समिति प्रशासक), तथा श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट की ओर से विनोद पटेल, मदन पर्मालिया और चेतन चौधरी ने सभी कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत कर उनकी प्रस्तुति की सराहना की।
Mr. Prateesh Raju
SOCIETY ADMIN