2 दिवसीय आयोजन दिनांक 9 एवं 10 नवंबर, 2024
ध्यानमूलं गुरोमूर्तिः पूजामूलं गुरोः पदम् ।
मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृृपा ।।
इंदौर. हमें आपकों यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि प.पू. अनंतानंद साईश महाराज के कृपापात्र प.पू सद्गुरु भक्तराज महाराज जी द्वारा स्ािापित न्यास के प्रथम अध्यक्ष एवं संरक्षक प.पू सद्गुरु रामानंद महाराज जी का जन्मशताब्दी महोत्सव 26 अक्टूबर 2023 से 26 अक्टूबर 2024 तक मनाया गया।
इसी के उपलक्ष में शनिवार दिनांक 9 नवम्बर, 2024 से रविवार दिनांक 10 नवम्बर, 2024 तक जन्मशताब्दी समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समापन समारोह कार्यक्रम में इंदौर और बाहर गांवों से आने वाले संतों का समागम, आशिर्वाद और प्रवचन, भजन, पूजन और भक्तों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम नृत्यनाटिका आदि शामिल है।
- कार्यक्रम स्थल : नवनीत गार्डन, अन्नपूर्णा रोड़, इंदौर
- अध्यक्ष : शरद रामकृष्ण बापट