Indore Corporation : निगम के 20 बड़े डिफाल्टरों में शामिल, पौने 53 करोड़ है बकाया : जब्ती कुर्की की कार्यवाही तेज हुई

विज्ञापन

इंदौर :

इंदौर नगर निगम (Indore Corporation) ने संपत्ति कर के 20 बड़े डिफाल्टरोंकी सूची जारी की है, जिन पर लगभग पौने 53 करोड़ रुपए की राशि बकाया है. निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बजट बैठक में राजस्व वसूली को लेकर अधीनस्थों को फटकार भी लगाते हुए चेतावनी दी और बकायादारों की संपत्ति ज़ब्ती, कुर्की की कार्यवाही में तेजी लाते हुए बडे बकायादारों की संस्थानों पर ताले लगाने के भी निर्देश दिए.

संपत्ति कर के इन बड़े डिफॉल्टरों की सूची में कई दानवीर धनाढ्यों में सबसे ज्यादा चर्चित यशवंत क्लब से लेकर ट्रेजर आइलैंड शॉपिंग मॉल, अग्रवाल पब्लिक स्कुल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएसआईटीएस एनटीसी सहित डॉ बदलानी और जमीनी जादूगर महेंद्र जैन के नाम शामिल हैं.

प्रवासी सम्मेलन से लेकर ग्लोबल समिट जैसे तमाम बड़े सरकारी-निजी आयोजन के स्थल ब्रिलिएंट कन्वेंशन पर भी 82 लाख से ज़्यादा बकाया है. इस सूची में गृह निर्माण संस्थाओं की जमीन पर लोन लेकर फ्रॉड कर जेल जा चुके केशव नाचानी का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल हैं. हालांकि एनटीसी सहित कुछ प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं, मगर स्टे न होने के कारण निगम ने इन बकायादारों से राशि को वसूली योग्य पाकर सूची में शामिल किया है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook