इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की रिपोर्ट के अनुसार 3 अगस्त 2020 को इंदौर में 89 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 27 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2154 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1973 रही। जिनमें से कुल 1850 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 7735 हो गई है। कल दो जनों की मौत हुई। अभी तक कुल 320 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 52 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 5235 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 5 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5662 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 143535 हो गई हैं। (फोटू फाईल)
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406