इंदौर। कोरोना वाइरस के विरुद्ध अभियान में कर्फ़्यू लागू है। इंदौर शहर में इस दौरान जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को खाने-पीने की समस्या ना हो इसके लिए ज़िला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सतत् व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा सभी जरूरतमंदो को आवश्यक राशन सामग्री (आटा, दाल, चांवल, तेल, नमक, मसाले, आलू एवं प्याज) के पैकेट बना कर वितरित किये जा रहे है। इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर में सेवारत् संगठनों से अपील के माध्यम से कहा कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था, संगठन, व्यापारी या उद्योगपति इसमें अपना सहयोग देना चाहे तो वे उपरोक्त दिए गये मोबाईल पर पर संपर्क कर कोई भी सामग्री दें सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के निम्न अधिकारीयों से संपर्क करें।
● अपने घर रहें...सुरक्षित रहें...अफवाहों से दुर रहे
● श्री अभिषेक सिंग 7440441754
● श्री सुमित अस्थाना 7440443349
श्री अभिषेक सिंग ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए बताया कि जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की समस्या ना हो इसके लिए ज़िला प्रशासन और नगर निगम द्वारा सतत् व्यवस्था की जा रही है। आप भी आपके माध्यम से आप सहयोग करना चाहते है तो नगर निगम इंदौर सूचारू रूप से सामग्री उठाने की व्यवस्था की जाएगी। अत : आप सभी से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियो से सादर अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करते हुए जिला प्रशासन को अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।
● श्री मनीष सिंह : कलेक्टर इंदौर, मध्यप्रदेश
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
09977952406-09827052406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!