एप डाउनलोड करें

Indore City : पीआईएमआर में 26 फरवरी से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्सव 2026’

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 21 Feb 2026 08:44 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के देवास कैंपस में 26 से 28 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्सव 2026’ का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया जाएगा। इस वर्ष के महोत्सव की थीम “Colours of India” रखी गई है, जो भारत की समृद्ध विविधता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करती है।

महोत्सव के पूर्व 20 फरवरी 2026 को संस्थान के एट्रियम में डैंगलर लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के समन्वयकों ने विस्तृत प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रमों की रूपरेखा, नियम एवं भागीदारी संबंधी दिशा-निर्देश साझा किए। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान परिसर का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, खुशी से नृत्य किया और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। परिसर में दिखी उमंग ने यह स्पष्ट कर दिया कि छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में रंगोली प्रतियोगिता, ‘बॉलीवुड के रंग’, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताएं, एड-मैड शो, बॉलीवुड एवं बिजनेस क्विज, ट्रेडिशनल डे, पीआईएमआर देवास हाट, फैशन शो, रील मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं सहित अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलेगा।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) आशिमा जोशी ने कहा कि ‘उत्सव’ विद्यार्थियों के लिए कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का अनमोल अवसर है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं जहां शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं वे सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी समान रूप से दक्ष हैं। संस्थान उन्हें अपनी विविध प्रतिभाओं को निखारने और प्रस्तुत करने के लिए एक सशक्त एवं प्रेरक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next