श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर इंदौर में ध्वजारोहण : स्टाफ गण की मौजूदगी में आयोजन संपन्न

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर इंदौर में ध्वजारोहण समिति अध्यक्ष श्री पुरषोत्तम पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, पूर्व अध्यक्ष प्रतापमल जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. सर्वप्रथम माँ सरस्वती की चित्रावली पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर श्री राजेश जोशी, सुश्री पिंकी व्यास, अध्यक्ष श्री पुरषोत्तम पुरोहित ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में सर्वश्री भोलीराम त्रिवेदी, कमलेश जोशी, अंबालाल जोशी, श्रीमती पुष्पा जोशी प्रशासक, श्रीमति भारती जोशी, प्राचार्या श्रीमती सोनिया वर्मा सहित स्टाफ गण की मौजूदगी में आयोजन संपन्न हुआ.  

सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 2 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार श्री मनीष जी पुरोहित एवं श्रीमती नम्रता पुरोहित के द्वारा प्रदान किए गए. छात्रों के लिए मिठाई का सहयोग श्री लक्ष्मीनारायण व्यास उपाध्यक्ष के सहयोग से था. छात्र/छात्राओं को नाश्ता श्री कपिल जी द्वारा था.

  • सहयोग प्राप्त : कार्यकारिणी सदस्य श्री दीनदयाल प्रतापमल जोशी ने एक सूचना बोर्ड, मार्कर पेन बाक्स सहित, सभी 477 छात्र-छात्राओं को पेन एंव वर्ष भर उपयोग में लगने वाले बडा चाक का बाक्स सहयोग के रुप में प्रदान किए. 
  • 5100 का सहयोग : रुपये 5100 का सहयोग श्री हरलाल पालीवाल ने किया. कार्यक्रम का संचालन श्री हरलाल पालीवाल ने किया है व आभार श्री जगदीश जोशी ने माना. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook